दो ट्रकों की आमने-सामने भिड़ंत, टेलर खेत में पलटा, चालक घायल
दुमका, मई 28 -- जामा, प्रतिनिधि। दुमका-भागलपुर मुख्य मार्ग पर जामा थाना क्षेत्र के लकड़ापहाड़ी के समीप गुरुवार सुबह दो ट्रकों के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में टेलर चालक घायल हो गया। जानकारी के अनुसार, भागलपुर की ओर से आ रहा टेलर ट्रक संख्या ओडी 09वी 7896 तेज गति में था। इसी दौरान कोलकाता से चावल लोड कर भागलपुर की ओर जा रहे ट्रक संख्या एनएल 01डी 1125 से उसकी भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि टेलर ट्रक सड़क से करीब 200 मीटर दूर खेत में जाकर पलट गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल चालक को वाहन से बाहर निकाला गया। सूचना मिलने पर जामा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल चालक को बेहतर इलाज के लिए फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल, दुमका भेज दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.