दो ट्रकों की आमने-सामने टक्कर, चालक फंसा
सोनभद्र, मई 29 -- रेणुकूट, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय पुलिस चौकी क्षेत्र के खाड़पाथर मोड़ के समीप शुक्रवार की भोर में दो ट्रकों की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में एक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मार्ग पर लंबा जाम लग गया और अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद घायल चालक को क्रेन की मदद से बाहर निकालकर उपचार के लिए भेजा गया।डाला चौकी क्षेत्र के नौटोलिया निवासी रामभगत जिप्सम लदा ट्रक लेकर अल्ट्राटेक सीमेंट कंपनी डाला की ओर जा रहे थे। शुक्रवार की सुबह लगभग 4:30 बजे जैसे ही उनका ट्रक खाड़पाथर मोड़ के पास पहुंचा, तभी विपरीत दिशा से आ रहे तेज रफ्तार खाली ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। यह भी पढ़ें- दो हाइवा की आमने-सामने टक्कर, आधे घंटे तक केबिन में ही फंसे रहे चालक टक्कर इतनी भीषण थी कि जि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.