किशनगंज, मार्च 20 -- बहादुरगंज। निज संवाददाता दो टेम्पु से विदेशी शराब का खेप ठाकुरगंज के रास्ते अररिया ले जाने की गुप्त सूचना पर बहादुरगंज थाना की पुलिस द्वारा एन एच 327 ई फोरलेन पर दारुल उलूम चौक के पास वाहन चेकिंग अभियान चलाकर संदिग्ध दो टेम्पु पर लदा 182.2 लीटर विदेशी शराब जप्त करने में सफल रही। बहादुरगंज थानाध्यक्ष संदीप कुमार के अनुसार दो टेम्पु से विदेशी शराब की तस्करी से जुड़ी गुप्त सूचना के आधार पर बहादुरगंज थाना की पुलिस टीम द्वारा एनएच फोरलेन दारूल उलूम चौक के पास वाहन चेकिंग अभियान चलाकर दो संदिग्ध टेम्पु पर लदा विभिन्न ब्रांड का विदेशी शराब बरामद किया। मौके पर टीम में शामिल एसआई राम बाबु चौधरी, प्रमोद कुमार एवं एएसआई सुनील कुमार आदि द्वारा उक्त कार्रवाई को सफलतापूर्वक अंजाम देकर शराब लदा दोनों टेम्पु एवं बरामद 182.2 लीटर विदेश...