रुद्रपुर, अप्रैल 28 -- रुद्रपुर, संवाददाता। राज्य कर विभाग की विशेष अनुसंधान शाखा ने सोमवार को क्षेत्र की दो टिम्बर फर्मों पर छापेमारी की। इस दौरान करोड़ों रुपये की कर चोरी का खुलासा हुआ और मौके पर ही 64 लाख रुपये की धनराशि जमा कराई गई। कार्रवाई देर रात तक जारी रही, जिसमें विभाग की दो टीमें सक्रिय रहीं। राज्य कर आयुक्त के निर्देश और अपर आयुक्त के मार्गदर्शन में संयुक्त आयुक्त श्याम तिरूवा के नेतृत्व में छापेमारी अभियान चलाया गया। टिम्बर कारोबार से जुड़ी लगातार शिकायतों के बाद विभाग ने विशेष जांच शुरू की थी। जांच के दौरान फर्मों के रिकॉर्ड खंगाले गए, जिसमें चौंकाने वाले तथ्य सामने आए। अधिकारियों के अनुसार, व्यापारियों ने कागजों में बाहरी फर्मों से 5 करोड़ रुपये से अधिक के माल की खरीद दर्शाई थी, लेकिन जिन फर्मों से सप्लाई दिखाई गई, वे अधिका...