भदोही, फरवरी 10 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। झोलाछाप डाक्टर और अवैध क्लीनिक संचालन को लेकर स्वास्थ्य विभाग की सख्ती बढ़ती जा रही है। दो झोलाछाप चिकित्सकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराते सीलिंग की कार्रवाई करने का निर्देश सीएमओ डॉ. संतोष कुमार चक ने संबंधित अधिकारियों को दी है। तीन मामलों में केस दर्ज कराने और सीलिंग का मुख्य चिकित्साधिकारी द्वारा निर्देशित किए जाने को लेकर फर्जी चिकित्सकों की बेचैनी बढ़ गई है। स्वास्थ्य विभाग ने अब फर्जीवाड़ा करने वालों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। सीएमओ की माने तो तीन अलग-अलग मामलों में जांच के बाद एफआईआर दर्ज कराने और क्लीनिक सील करने के निर्देश जारी किए गए हैं। कार्रवाई का उद्देश्य आम जनता के स्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वाले फर्जी चिकित्सकों पर पूर्णत: रोक लगाना है। भदोही शहर स्थित एक थेरेपी सेंटर संचालक के विरुद्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.