दो झोपड़ी में आग से हजारों रुपये का घरेलू सामान स्वाहा
आगरा, मई 25 -- थाना सुन्नगढ़ी क्षेत्र के गांव मंगदपुर में रविवार को अज्ञात कारण से दो झोपड़ी में आग लग गई। आग की चपेट में आकर झोपड़ी में रखा हजारों रुपये का घरेलू सामान जल गया। इस दौरान एक पशु भी झुलस गया। ग्रामीणों ने मशक्कत कर आग पर काबू पा लिया। राजस्व अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर आग से हुए नुकसान का आंकलन किया है। घटनाक्रम के अनुसार गांव मंगदपुर निवासी मनोहर लाल पुत्र दाताराम, राजू पुत्र नाथूराम की झोपड़ियों में रविवार को अज्ञात कारण से आग लग गई। आग की लपटें उठती देख अफरा-तफरी मच गई। चीखपुकार की आवाज सुनकर आसपास के घरों से लोग मौके पर पहुंच गए और आग बुझाने के प्रयास शुरू कर दिए। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा साक। हालांकि तब तक झोपड़ियों में रखा अनाज, कपड़े, बर्तन, अन्य घरेलू सामान और एक बुग्गी जल गए। एक पशु भी आग की चपेट में ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.