प्रयागराज, अगस्त 29 -- प्रयागराज, संवाददाता। आईआरसीटीसी लखनऊ से दो ज्योतिर्लिंग के साथ महेश्वर, मांडू और इंदौर का पांच दिवसीय हवाई पर्यटन पैकेज लेकर आया है। यात्रा 20 से 24 सितंबर तक होगी। लखनऊ से इंदौर आने-जाने की व्यवस्था विमान से होगी। यात्रियों के ठहरने और भोजन की व्यवस्था तीन सितारा होटल में की जाएगी।यात्रा में उज्जैन के महाकालेश्वर, चिंतामन गणेश, हरसिद्धि और मंगलनाथ मंदिर के दर्शन होंगे। ओंकारेश्वर मंदिर के साथ महेश्वर में अहिल्याबाई किला-महल, अखिलेश्वर मंदिर और नर्मदा घाट, जबकि मांडू में जहाज महल और हिंडोला महल का भ्रमण कराया जाएगा। इंदौर में पितृ पर्वत और खजराना गणपति मंदिर भी दिखाए जाएंगे।एक व्यक्ति के लिए 48,500, दो व्यक्तियों के लिए 42,500 और तीन व्यक्तियों के लिए 40,300 रुपये प्रति व्यक्ति शुल्क है। बच्चे के लिए बिस्तर सहित 36...