वाराणसी, मार्च 12 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। लार रोड-सलेमपुर-पिवकोल स्टेशनों के बीच पैच डबलिंग कार्य के लिए ब्लॉक लिया जाएगा। इससे 13 से 25 मार्च तक वाराणसी सिटी-गोरखपुर कैंट एक्सप्रेस निरस्त रहेगी। 23 से 25 मार्च तक गोरखपुर-बनारस एक्सप्रेस और 24 से 26 मार्च बनारस-गोरखपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी। एनई रेलवे (वाराणसी मंडल) के पीआरओ अशोक कुमार के अनुसार 18 से 25 मार्च तक सीतामढ़ी-आनंद विहार टर्मिनस लिच्छवी बदले मार्ग छपरा-फेफना-इंदारा-मऊ के रास्ते चलाई जाएगी। यह ट्रेन आनंद विहार से वापसी भी इसी मार्ग से करेगी। 12 से 25 मार्च तक बनारस-भटनी सवारी गाड़ी मऊ तक ही जाएगी। 12 से 25 मार्च तक भटनी-वाराणसी सिटी सवारी गाड़ी मऊ से चलाई जाएगी। 22 से 24 मार्च तक अहमदाबाद-गोरखपुर एक्सप्रेस और 23 मार्च को बान्द्रा टर्मिनस-गोरखपुर एक्सप्रेस मऊ तक जाएगी। 22 से...