बदायूं, मार्च 2 -- बदायूं, संवाददाता। होली और रमजान को सकुशल व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस ने जिलेभर में सुरक्षा व्यवस्था लागू कर दी है। पूरे जिले को दो जोन, छह सेक्टर और 21 सब-सेक्टरों में बांटा कर डेढ़ हजार पुलिसकर्मियों, 21 क्यूआरटी, फायर टेंडरों और अतिरिक्त बल की तैनाती की गई है। एसएसपी डॉ. बृजेश कुमार सिंह के निर्देशन में तैयार की गई। व्यवस्था के तहत नगर जोन की जिम्मेदारी एसपी सिटी विजयेंद्र द्विवेदी व देहात जोन की कमान एसपी देहात डॉ. हृदेश सिंह कठेरिया को सौंपी गई है। छह सेक्टरों का दायित्व संबंधित सीओ को दिया गया है, जो अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार निगरानी रखेंगे। 21 सब-सेक्टरों में करीब डेढ़ हजार पुलिसकर्मी और 21 क्यूआरटी तैनात की गई हैं। प्रत्येक सेक्टर में फायर टेंडर मय पुलिस बल की व्यवस्था की गई है, ताकि किसी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.