धनबाद, जुलाई 1 -- धनबाद। रेलवे की ओर से चलाई जा रही स्पेशल ट्रेनों की परिचालन अवधि में विस्तार किया गया है। सोगरिया-धनबाद स्पेशल सोगरिया से 16 जुलाई से 26 नवंबर 2026 तक सप्ताह के प्रत्येक गुरुवार को और धनबाद-सोगरिया स्पेशल धनबाद से 18 जुलाई से 28 नवंबर तक सप्ताह के प्रत्येक शनिवार को परिचालित की जाएगी। वहीं पटना-चर्लपल्ली स्पेशल ट्रेन अब पटना से 29 जुलाई तक सप्ताह के प्रत्येक सोमवार एवं बुधवार को परिचालित की जाएगी। इसी तरह चर्लपल्ली-पटना स्पेशल अब चर्लपल्ली से 29 जुलाई तक सप्ताह के प्रत्येक बुधवार को परिचालित की जाएगी। यह भी पढ़ें- काम की खबर

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...