प्रयागराज, मई 16 -- राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान (एनआईओएस ) की ऑन डिमांड की वार्षिक परीक्षाओं की घोषणा कर दी गई है। दो जून से परीक्षाएं शुरू हो रही है। इसके लिए प्रयागराज में केंद्रीय ओल्ड कैंट व केंद्रीय विद्यालय मनौरी में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। एनआईओएस के अधिकारियों ने बताया कि ऑन डिमांड की परीक्षाएं दो जून से शुरू हो रहीं हैं। इस परीक्षा में इस वर्ष के विभिन्न बोर्ड के असफल अभ्यर्थी बैठेंगे। विद्यार्थी इस परीक्षा को देकर बिना समय बर्बाद किए इसी वर्ष 10वीं व 12वीं का अंकपत्र प्राप्त कर सकेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...