दो जून तक 60 प्रतिशत डाटा अपलोड नहीं करने वालों पर कार्रवाई होगी: बीडीओ
साहिबगंज, जून 2 -- बोरियो, प्रतिनिधि। बीडीओ सह जनगणना चार्ज पदाधिकारी नागेश्वर साव ने प्रखंड के सभी जनगणना प्रगणक एवं पर्यवेक्षकों को दो जून तक हर हाल में अपने एचएलबी का 60 प्रतिशत डाटा ऑन लाईन करने का कड़ा निर्देश दिया हैI बीडीओ ने पत्र निर्गत कर कहा है कि राज्य जनगणना कोषांग रांची के द्वारा 31 मई के भीसी के माध्यम से निदेशित किया गया है कि भारत की जनगणना 2027 के प्रथम चरण में चल रहे मकान सूचीकरण एवं मकान गणना कार्य का 60 प्रतिशत डाटा दो जून तक अपलोड करना हैI बीडीओ ने पत्र में लिखा है कि बोरियो चार्ज अन्तगर्त 423 एचएलबी में अब तक जनगणना कार्य प्रारंभ नहीं किया गया हैI बीडीओ ने निर्देश जारी किया है कि जो भी प्रगणक एवं पर्यवेक्षक अपने एचएलबी का 60 प्रतिशत डाटा ऑन लाईन नहीं दो जून तक नहीं करेगें, उन पर कठोर कारवाई की जाएगी|
हिंदी हिन्दुस्ता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.