नई दिल्ली, जून 29 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। उम्मीद है कि दो जुलाई से यूपीआई के जरिए सदस्यों को पीएफ खाते का पैसा निकासी की सुविधा मिलनी शुरू हो जाएगी। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) नए सॉफ्टवेयर सिस्टम को अपडेट कर रहा है, जिसका काम बीते चार दिनों से जारी है। इस कारण से ईपीएफओ की मुख्य वेबसाइट बंद है। एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक 30 जून या एक जुलाई तक वेबसाइट नए सिस्टम के तहत पूरी तरह से अपडेट हो जाएगी। अगर तकनीकी कारणों के चलते कोई दिक्कत आती है तो यूपीआई से पीएफ राशि निकालने की सुविधा को पांच जुलाई तक हर साल में सेवा को शुरू कर दिया जाएगा। यह भी पढ़ें- दो जुलाई से यूपीआई के जरिये निकाल सकेंगे पीएफ राशि शुरुआत में पूरी प्रक्रिया पर नजर रखी जाएगी, जिससे कि किसी भी तकनीकी संबंधी परेशानी का तत्काल पता लगाकर उसे दूर किया जा सके।----...