दो जुलाई तक डोर-टू-डोर चलेगा पल्स पोलियो अभियान
मधुबनी, जून 28 -- लदनियां । सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. कुमार अमन ने रविवार को बच्चों को दो बूंद जिंदगी की दवा पिलाकर पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ किया। यह अभियान आगामी 2 जुलाई तक लगातार जारी रहेगा। अभियान को सफल बनाने के लिए आशा कार्यकर्ता व स्वास्थ्य कर्मियों की विशेष टीमें बनाई गई हैं। ये कर्मी डोर-टू-डोर जाएंगी। ट्रांजिट टीम के रूप में मुस्तैद रहकर हर बच्चे तक पोलियो खुराक पहुंचाना सुनिश्चित करेंगी। उद्घाटन के मौके पर सीएचसी के तमाम स्वास्थ्य कर्मी व सहयोगी उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- दो जुलाई तक डोर-टू-डोर चलेगा पल्स पोलियो अभियान यह भी पढ़ें- पल्स पोलियो अभियान शुरू यह भी पढ़ें- Bhagalpur News पूर्णिया: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.