मधुबनी, जून 28 -- ​लदनियां । सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. कुमार अमन ने रविवार को बच्चों को दो बूंद जिंदगी की दवा पिलाकर पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ किया। ​यह अभियान आगामी 2 जुलाई तक लगातार जारी रहेगा। अभियान को सफल बनाने के लिए आशा कार्यकर्ता व स्वास्थ्य कर्मियों की विशेष टीमें बनाई गई हैं। ये कर्मी डोर-टू-डोर जाएंगी। ट्रांजिट टीम के रूप में मुस्तैद रहकर हर बच्चे तक पोलियो खुराक पहुंचाना सुनिश्चित करेंगी। उद्घाटन के मौके पर सीएचसी के तमाम स्वास्थ्य कर्मी व सहयोगी उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- दो जुलाई तक डोर-टू-डोर चलेगा पल्स पोलियो अभियान यह भी पढ़ें- पल्स पोलियो अभियान शुरू यह भी पढ़ें- Bhagalpur News पूर्णिया: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...