दो जुलाई को चारों तहसीलों में मॉक ड्रिल
बागेश्वर, जून 22 -- देवेंद्र पांडे, बागेश्वर। अपर जिलाधिकारी एनएस नबियाल की अध्यक्षता में आयोजित समीक्षा बैठक में दो जुलाई को जनपद की चारों तहसीलों में मॉक ड्रिल कराने की तैयारियों की समीक्षा की गई। एडीएम ने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ निर्धारित समय पर आवश्यक संसाधनों एवं उपकरणों सहित उपस्थित रहकर अभ्यास को सफल बनाने के निर्देश दिए। मॉक ड्रिल में भूकंप, भूस्खलन और अतिवृष्टि/क्लाउडबर्स्ट जैसी काल्पनिक आपदा परिस्थितियों में राहत एवं बचाव कार्यों का अभ्यास किया जाएगा। बागेश्वर, गरुड़, कपकोट और कांडा तहसील में अलग-अलग आपदा परिदृश्यों पर आधारित अभ्यास होगा, जिसमें पुलिस, एसडीआरएफ, फायर, स्वास्थ्य समेत विभिन्न विभागों की टीमें भाग लेंगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.