उरई, मार्च 26 -- जालौन। लौना मार्ग पर धनौरा कलां के पास बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे अंडर पास के पास हार जीत की बाजी लगा रहे दो लोगों को पुलिस ने पकड़ा है। जबकि एक व्यक्ति मौके से भाग निकला। पकड़े गए आरोपियों के पास से पुलिस ने 4900 रुपये बरामद किए हैं। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की। कोतवाली क्षेत्र के हरदोई मार्ग पर धनौरा कलां के पास बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे के अंडर पास के पास कुछ लोग हार जीत की बाजी लगा रहे थे। इसकी जानकारी वहां से निकल रहे लोगों ने कोतवाली पुलिस को दे दी। सूचना मिलते ही एसआई रामकिशोर पुलिस टीम के साथ बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे के अंडरपास चल रहे जुआ के फड़ पर पहुचं गए। पुलिस को देखते ही वहां जुआ खेल रहे लोगों में भगदड़ मच गई। पुलिस ने मौके से कोंच कोतवाली क्षेत्र के बरसेसी निवासी अजीत उर्फ सनी जाटव एवं धंतौली निवासी बृजकिशोर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.