कोडरमा, नवम्बर 29 -- डोमचांच, निज प्रतिनिधि। डोमचांच प्रखंड के सुदूरवर्ती बंगाखलार पंचायत अंतर्गत लेवड़ा से कर्मीकुंड को जोड़ने वाली मुख्य कच्ची सड़क की स्थिति दिनों-दिन बदतर होती जा रही है। यह सड़क कोडरमा और गिरिडीह जिले को आपस में जोड़ती है, लेकिन आज भी इस मार्ग पर रहने वाले हजारों ग्रामीण पक्की सड़क की सुविधा से वंचित हैं। करीब 5 किलोमीटर लंबी यह कच्ची सड़क जगह-जगह 3 से 4 फीट तक गहरे गड्ढों में तब्दील हो चुकी है। सड़क की जर्जर स्थिति इतनी खराब हो चुकी है कि कुछ स्थानों पर पैदल चलना भी कठिन हो गया है। मजबूरी में स्थानीय लोग मुख्य सड़क छोड़ बगल के जंगल रास्ते से आवागमन करने को विवश हैं। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि मार्ग की स्थिति कितनी भयावह है। सड़क की दुर्दशा के कारण मोटरसाइकिल सवार आए दिन गिरकर घायल होते रहते हैं, जबकि इसी मार्ग स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.