संतकबीरनगर, मार्च 27 -- संतकबीरनगर। हिन्दुस्तान टीम क्षेत्र के ग्राम पंचायत बंधुपुर में जर्जर पुलिया लोगों के लिए मुसीबत बन गई है। प्राथमिक विद्यालय के पीछे स्थित पीडब्ल्यूडी की सड़क संतकबीरनगर व बस्ती जनपद को जोड़ती है। मुख्य मार्ग के बीच बनी पुलिया में बड़ा होल और गहरा गड्ढा बन जाने से आवागमन बाधित हो रहा है। दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।उक्त मार्ग की पुलिया हरपुर, खोरिया बाजार, मुरादपुर, हरदी, खमोखर समेत दर्जनों गांवों को जोड़ने वाले मुख्य तिराहे पर बनी है। पुलिया के बीचोबीच गड्ढा हो जाने से राहगीरों और वाहन चालकों के लिए खतरा बढ़ गया है। लोग किसी तरह सड़क के किनारे से निकलने को मजबूर हैं, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी हुई है। ग्रामीणों ने बंधुपुर गांव की क्षेत्र पंचायत सदस्य पूनम दुसाध से मिलकर लोक निर्माण विभाग से शिकायत की है। तत्काल...