दो जहरीले इंजेक्शन से नहीं गई जान, खर्राटे लेने लगी महिला, टल गई मौत की सजा
नई दिल्ली, अक्टूबर 2 -- अमेरिका में एक टेनेसी राज्य से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां मौत की सजा पाई एक महिला दो जहरीले इंजेक्शन लगाए जाने के बाद भी जिंदा बच गई। इसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। हत्या की दोषी पाई गई महिला कैदी क्रिस्टा पाइक के वकील ने बताया कि उसे जहरीले इंजेक्शन दे दिए गए थे। इसके बाद भी उसकी धड़कन चल रही थी। इसके बाद आखिरी समय में कानूनी टीम द्वारा एक आपातकालीन याचिका दायर की गई। इसमें कहा गया कि पाइक बेहोश हो गई है, लेकिन उनके खर्राटे सुनाई दे रहे हैं। इसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक 50 वर्षीय पाइक को पेंटोबार्बिटल की दो सिरिंज दी गई थीं। इसके बाद भी उनकी धड़कन नहीं रुकी। अब उनका इलाज किया जा रहा है। टेनेसी की गवर्नर बिल ली ने भी इस मामले पर प्रतिक्रिया दी। उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.