मुजफ्फरपुर, मार्च 14 -- औराई, एसं। प्रखंड के दो जन वितरण प्रणाली विक्रेताओं पर प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी प्रबोध राज ने आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत अनाज गबन की प्राथमिकी दर्ज कराई है। प्राथमिकी के अनुसार धरहरवा पंचायत के पीडीएस विक्रेता उषा देवी के ई-पास मशीन का भौतिक सत्यापन किया गया, जिसमें 110.52 क्विंटल गेहूं और 255.79 क्विंटल चावल कम पाया गया। वहीं इसी पंचायत के डीलर प्रमोद की दुकान का संबद्ध हटाने के बाद शेष अनाज गेहूं 1959 क्विंटल व चावल 2565 क्विंटल को डीलर उषा देवी द्वारा प्रमोद पूर्वे को हस्तगत नहीं कराया गया। वहीं नयागांव पंचायत की डीलर अनिता कुमारी की दुकान से संबद्ध किये गये रामप्रवेश सहनी की दुकान को संबद्ध हटाने के बाद 56.46 क्विटल गेहूं व 173.31 क्विंटल चावल अनिता देवी ने रामप्रवेश को हस्तगत नहीं कराया। थानाध्यक्ष हेमलता कुम...