लखीसराय, फरवरी 22 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि। जन वितरण प्रणाली को मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल करते हुए अनुमंडल पदाधिकारी प्रभाकर कुमार द्वारा शनिवार को दो विक्रेताओं को अनुज्ञप्ति प्रदान की गई। कार्यालय कक्ष के सभागार में आयोजित कार्यक्रम के दौरान शांति पाण्डेय, पंचायत नोनगढ़, प्रखंड रामगढ़ चौक एवं कपिलदेव सिंह, पंचायत खुटहा पूर्वी, प्रखंड बड़हिया को पुनर्जीवित करते हुए जन वितरण प्रणाली विक्रेता की अनुज्ञप्ति सौंपी गई। इस अवसर पर एसडीएम ने कहा कि जन वितरण प्रणाली आमजनों, विशेषकर गरीब और जरूरतमंद परिवारों के लिए खाद्यान्न उपलब्ध कराने की एक महत्वपूर्ण व्यवस्था है। उन्होंने दोनों विक्रेताओं को निर्देश दिया कि वे पारदर्शिता और ईमानदारी के साथ राशन वितरण सुनिश्चित करें तथा सरकार की गाइडलाइन का पूर्णतः पालन करें। उन्होंने स्पष्ट किया ...