चंदौली, मई 24 -- पीडीडीयू नगर। रेलयात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए बंगलुरू-दानापुर स्पेशल ट्रेन दो जून तक परिचालित की जाएगी। बंगलुरू से यह स्पेशल ट्रेन प्रस्थान कर तीसरे दिन दानापुर पहुंचेगी। अप एवं डाउन दिशा में यह स्पेशल ट्रेन आरा, बक्सर, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, प्रयागराज छिवकी, सतना, जबलपुर सहित अन्य प्रमुख स्टेशनों पर रूकेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...