एटा, मई 9 -- शनिवार को एटा डिपो दो नई एसी बसों सौगात मिली गई। अब इन बसों में सफर कर यात्री भीषण गर्मी में आरामदायक सफर कर सकेंगे। भीषण गर्मी में यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए परिवहन निगम एटा डिपो को दो जनरथ बसें आवंटित की। शनिवार को एटा डिपो एसआरएम नरेश गुप्ता ने बताया कि दोंनों जनरथ एसी बसें आधुनिक सुविधाओं से लैस हैं और इनमें आरामदायक सीटों के साथ बेहतर सस्पेंशन दिया गया है। उन्होंने बताया कि एटा से नोएडा और लखनऊ रूट पर यात्रियों का अधिक आवागमन होता है। इसे देखते हुए दोनों जनरथ बसों को नोएडा और लखनऊ रूट पर संचालित करने की योजना बनाई जा रही है। यह भी पढ़ें- नोएडा एयरपोर्ट के लिए एक जून से चलेंगी हाइड्रोजन बसें, कहां-कहां से मिलेंगी जल्द ही बसों के आगमन और प्रस्थान का समय निर्धारित करने के साथ संचालन शुरू करा दिया जाएगा। एआरएम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.