फतेहपुर, नवम्बर 20 -- फतेहपुर। जिले में चल रहे विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान में एक और अपडेट आया है। यदि आप दो स्थानों से फार्म भर कर जमा करेंगे तो आपको एक वर्ष की सजा या फिर जुर्माना भरना पड़ सकता है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि अभियान के अंतर्गत चुनाव आयोग ने मतदाताओं को एक से अधिक स्थानों से गणना प्रपत्र (फॉर्म) भरने से मना किया है। आयोग ने स्पष्ट किया है कि ऐसा करने पर लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम की धारा-31 के तहत एक वर्ष तक की सजा या जुर्माना लगाया जा सकता है। ऐसे में यदि गांव या शहर अथवा दो विधान सभाओं, दो जनपदों, दो राज्यों की मतदाता सूची में नाम है तो भी वह सिर्फ एक जगह से ही गणना प्रपत्र भरकर जमा करें। चुनाव आयोग एक से अधिक स्थानों से गणना प्रपत्र भरकर जमा करने वालों को चिन्हित कर कार्यवाही करने का कार्य करेगा। इसके लि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.