इटावा औरैया, फरवरी 25 -- इटावा। छोटी फूफई और कल्यानपुर गांव की सीमा पर जुआ फड़ लगने की सूचना पर पुलिस ने छापा मार कार्रवाई की। पुलिस के पहुंचने से पहले ही हार-जीत की बाजी लगा रहे जुआरी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मौके से सात बाइकें बरामद कर उन्हें थाने लाकर सीज कर दिया और उनके मालिकों की तलाश शुरू कर दी है। प्रभारी निरीक्षक विक्रम सिंह चौहान ने बताया कि देर शाम सूचना मिली थी कि क्षेत्र में कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं। इस पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर छापा मारा, लेकिन आरोपी भाग निकले। वहीं रीतौर गांव में एक युवक को जुआ खेलते हुए पकड़ा गया है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...