कानपुर, अप्रैल 4 -- कानपुर देहात/पुखरायां,संवाददाता। अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के बिगाही व दस्तमपुर गांव के निकट दोपहर बाद अचानक बिजली के तारों से निकली चिंगारी से पकी खड़ी गेहूं की लगभग 15 बीघे फसल जलकर खाक हो गई। आगजनी के बाद किसानों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग पर काबू पाए जाने के बाद दमकल की गाड़ी मौके पर पहुचने पर किसानों ने नाराजगी जताते हुए हंगामा काटा। सदर तहसील क्षेत्र के बिगाही गांव के पूर्वी छोर पर खेतों से गुजरी एचटी लाइन में दोपहर बाद हुए शॉर्ट सर्किट से गेंहू की फसल में आग लग गई। पछुआ हवाओं के कारण आग ने विकराल रुप धारण कर लिया। आग की चपेट में आने से लगभग 15 बीघे गेहूं की फसल पूरी तरह जलकर खाक हो गई। आगजनी की चपेट में आने से मुन्नी पत्नी रामकुमार,अमर,अतुल तिवारी,जयपाल,रामकुमार,चंदर यादव,शिवकुमार शुक्ला सहित अन्य किसा...