गाजीपुर, अगस्त 13 -- भांवरकोल, हिन्दुस्तान संवाद। पुलिस ने तस्करी के जरिए बिहार ले जा रहे 63 गोवंश को दो जगहों से बरामद किया। पहली बरामदगी शेरपुर ग्राम पंचायत के मुबारकपुर गंगा घाट से हुई। तस्कर नाव पर पशुओं को लेकर जा रहे थे। वहीं दूसरी बरामदगी अवथही के पास से हुई। यहां दो तस्कर भी पकड़े गए जिनके पास से तमंचा बरामद हुआ। एसपी ग्रामीण अतुल सोनकर ने बताया कि चौकी प्रभारी शेरपुर विपिन कुमार सिंह ने मुखबिर की सूचना पर बुधवार की सुबह शेरपुर ग्राम पंचायत के मुबारकपुर गंगा घाट के पास गंगा में दो नावों पर लादकर वध के लिए चौसा बिहार ले जाए जा रहे 60 गोवंश बरामद किया। हालांकि पुलिस टीम के पीछा करने के बावजूद तस्कर कूद कर भागने में सफल हो गए। बरामद पशुओं को मेडिकल परीक्षण के बाद गोशाला भेजवा दिया गया है।वहीं दूसरी ओर थानाध्यक्ष रोहित कुमार मिश्र, उप...