बाराबंकी, अप्रैल 11 -- बाराबंकी। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में मारपीट और विवाद के दो मामले सामने आए हैं, जिनमें पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पहला मामला थाना जैदपुर क्षेत्र के ग्राम गुलरिहा का है, जहां अवधरानी पत्नी अवधराम ने शिकायत दर्ज कराई है। उनके अनुसार 10 अप्रैल की सुबह करीब 7:30 बजे मेड़ काटने के विवाद को लेकर परिवार के ही दुर्गेश कुमार, मालती और रामकुमारी ने गाली-गलौज करते हुए उनके साथ-साथ उनके बेटे रामसरन, दीपचंद्र और बहू पूनम देवी के साथ लाठी-डंडों से मारपीट की। आरोप है कि सभी को जान से मारने की धमकी भी दी गई। दूसरा मामला थाना टिकैतनगर क्षेत्र के ग्राम मंझेला का है। यहां भूपेंद्र सिंह ने शिकायत में बताया कि 10 अप्रैल की शाम करीब 7:30 बजे वह वतसिया चौराहा स्थित डेयरी पर दूध देने जा रहे थे, तभी गांव के ही उमेश सिंह और शि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.