मुंगेर, अप्रैल 20 -- टेटियाबंबर, एक संवाददाता। कहलगांव में गंगा में डूबने से दो छात्रों की मौत से गंगटा थानाक्षेत्र के मझगांय पंचायत अंतर्गत कठना गांव में रविवार को मातमी सन्नाटा पसरा रहा। रौनक और शुभम के मौत की खबर गांव पहुंचते ही हर आंखें नम हो गई। मृतक रौनक के चचेरे चाचा अरुण कुमार ने बताया कि दोनों इंटर के छात्र थे। आंखों में बड़े सपने लेकर दोनों भागलपुर में लॉज में रहकर पढ़ाई कर रहे थे। रविवार सुबह किसी काम से दोनों अपने एक दोस्त के साथ कहलगांव गए थे। वहां दोनों गंगा स्नान के दौरान गहरे पानी में जाते ही डूब गए। यह भी पढ़ें- दो किशोर की कहलगांव में गंगा में डूबने से हुई मौत साथ गया दोस्त शोर मचाता रहा, पर तबतक दोनों काल के गाल में समा चुके थे। जैसे ही शवों के मिलने की खबर कठना गांव पहुंची, कोहराम मच गया। दोनों के परिजन कहलगांव रवाना ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.