सिमडेगा, जून 5 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। मुझे कुछ करना है संस्था के दो छात्र विकास कुंडलना एवं अंकित रोशन केरकेट्टा का चयन भारतीय सेना के लिए हुआ है। दोनों छात्र संस्था की लचरागढ़ शाखा से जुड़े हुए हैं। संस्था के संचालक रविशंकर साहनी ने बताया कि दोनों अभ्यर्थियों का चयन भारतीय सेना के लिए हो चुका है। जल्द ही दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद उन्हें प्रशिक्षण के लिए भेजा जाएगा। उन्होंने बताया कि दोनों छात्रों ने उनके मार्गदर्शन में नियमित तैयारी की थी, जिसका सकारात्मक परिणाम सामने आया है। वहीं लचरागढ़ शाखा के सह संचालक अविनाश साहू ने दोनों चयनित छात्रों को बधाई दी। यह भी पढ़ें- जीआईसी पौड़ी के 16 छात्रों का अग्निवीर में हुआ चयन रविशंकर साहनी ने बताया कि वर्ष 2026 में अब तक संस्था से कुल चार अभ्यर्थियों का चयन भारतीय सेना में हो च...