दो छात्राओं समेत पांच ने शुरू किया आमरण अनशन
प्रयागराज, सितम्बर 5 -- प्रयागराज, मुख्य संवाददाता। टीजीटी-पीजीटी के लगभग 20 हजार रिक्त पदों पर पुरानी नियमावली एवं पुराने पैटर्न के आधार पर विज्ञापन जारी करने की मांग को लेकर पत्थर गिरजाघर पर चल रहा युवा मंच का अनिश्चितकालीन आंदोलन शनिवार को छठवें दिन भी जारी रहा। शिक्षक दिवस पर पांच अभ्यर्थी शिमला पटेल, मीना देवी, रोशन सरोज, प्रवीण कुमार एवं अभिषेक कुमार आमरण अनशन पर बैठ गए।युवा मंच के प्रदेश अध्यक्ष अनिल सिंह ने कहा कि सरकार को अचानक नियमावली में बदलाव नहीं करना चाहिए। परीक्षा पद्धति में बदलाव, टीईटी की अनिवार्यता, सामान्य अध्ययन तथा माइनस मार्किंग को वापस लिया जाए। आंदोलन में अमित पांडेय, अमरीश पांडेय, बृजेश सिंह, अमरजीत सिंह, राकेश अग्रहरि, अखिलेश वर्मा, एलके चौधरी, रमेश पांडे, गंगा प्रसाद, प्रमोद दूबे, कमलाकर सिंह आदि उपस्थित रहे। य...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.