लखीमपुरखीरी, मार्च 22 -- अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पखवाड़े के तहत कार्यक्रम का शुभारंभ बीएसए प्रवीण तिवारी ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर किया। इस अवसर पर सहायक एवं वित्त लेखाधिकारी नीरज कुमार मौर्य भी उपस्थित रहे। उच्च प्राथमिक विद्यालय थरिया, बेहजम की छात्राओं ने सरस्वती वंदना की भावपूर्ण प्रस्तुति दी। जनपद नोडल शिक्षक (बालिका शिक्षा) जसपाल सिंह ने कार्यक्रम की विस्तृत रूपरेखा प्रस्तुत की। कार्यक्रम के दौरान उक्त विद्यालय की दो छात्राओं को उत्कृष्ट प्रदर्शन पर 500-500 रुपए का नकद पुरस्कार जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा प्रदान किया गया। साथ ही जिला समन्वयक बालिका शिक्षा रेनू श्रीवास्तव, जिला समन्वयक सामुदायिक सहभागिता नेहा सिंह चौहान, जिला समन्वयक समेकित शिक्षा माला श्रीवास्तव एवं जनपद नोडल शिक्षक (बालिका श...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.