दो छात्राओं का मुख्यमंत्री प्रोत्साहन छात्रवृत्ति के लिए चयन
नैनीताल, सितम्बर 7 -- नैनीताल। मोहनलाल साह बालिका इंटर कॉलेज नैनीताल की दो छात्राओं का चयन मुख्यमंत्री प्रोत्साहन छात्रवृत्ति के लिए हुआ है। क्रीड़ा प्रभारी पुष्पा दर्मवाल ने बताया कि कक्षा 12 की छात्रा आरती आर्य का चयन फुटबॉल और गरिमा आनंद का चयन बैडमिंटन खेल के लिए हुआ है। छात्राओं की इस उपलब्धि पर प्रधानाचार्य शबनम अहमद, उप प्रधानाचार्य पूनम दूहन, क्रीड़ा प्रभारी पुष्पा दर्मवाल, फुटबॉल कोच भगवत मेर, हॉकी कोच सुनील, वॉलीबॉल कोच कमल बिष्ट, बैडमिंटन कोच गौरव नयाल समेत विद्यालय की शिक्षिकाओं, कार्यालय स्टाफ और खेल प्रेमियों ने बधाई दी है। उन्होंने दोनों छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.