नोएडा, फरवरी 13 -- नोएडा। मामूरा गांव निवासी परिवार की 16 वर्षीय बेटी नॉलेज पार्क स्थित कॉलेज में पढ़ाई कर रही है। वह आठ फरवरी से लापता है। उसका मोबाइल भी बंद आ रहा है। वहीं, सेक्टर-168 स्थित छपरौली गांव निवासी व्यक्ति की 16 साल की भांजी सात फरवरी सुबह करीब 11 बजे घर से कहीं चली गई और वापस नहीं लौटी। काफी तलाश के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिला। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि दोनों छात्राओं को खोजने के लिए टीमें गठित कर दी हैं। जल्द ही दोनों को सकुशल बरामद कर लिया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.