गाजीपुर, अप्रैल 16 -- खानपुर। क्षेत्र के रामकरन इंटर कॉलेज की दो प्रतिभाशाली छात्राओं का चयन भारतीय खेल प्राधिकरण की ओर से संचालित आवासीय कुश्ती प्रशिक्षण केंद्र, शिक्षा सदन निवेदिता (महमूरगंज, वाराणसी) में हुआ है। चयनित खिलाड़ियों में निवासलक्ष्मी और महक यादव शामिल हैं। दोनों छात्राएं कोच राम आशीष यादव के मार्गदर्शन में मिट्टी के अखाड़े में नियमित अभ्यास कर रही थीं। एकेडमी के निदेशक आशीष यादव ने बताया कि अब खिलाड़ियों को आधुनिक सुविधाओं और विशेषज्ञ प्रशिक्षकों के निर्देशन में प्रशिक्षण मिलेगा, जिससे वे भविष्य में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन कर सकेंगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...