दो छप्परदार घर जले, नकदी समेत लाखों का नुकसान
शाहजहांपुर, मई 18 -- ग्राम पंचायत मिर्जापुर के मजरा भट्ठा मड़ैयां में रविवार दोपहर करीब साढ़े बारह बजे तेज हवा के बीच लगी आग ने दो छप्परदार घरों को पूरी तरह अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में गृहस्थी का सामान, चार मुर्गी के बच्चे और ईंट भट्ठे से मजदूरी कर लाई गई करीब दो लाख रुपये नकदी जलकर राख हो गई। अग्निपीड़ित सूरजपाल और उनके पुत्र अवधेश ने बताया कि वे गुरुवार को गुजरात के ईंट भट्ठे से लौटे थे और नकदी घर में रखी थी। दोपहर में महिलाएं खाना बना रही थीं, तभी चूल्हे की चिंगारी छप्पर पर गिर गई और आग भड़क उठी। आग तेजी से फैलते हुए अवधेश के घर तक पहुंच गई। ग्रामीणों ने प्रयास कर आग बुझाने की कोशिश की और दमकल विभाग को सूचना दी गई। टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक दोनों घर जल चुके थे। प्रधान प्रतिनिधि कौशलेंद्र सिंह रघुवंशी ने प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.