गुड़गांव, जनवरी 14 -- गुरुग्राम, कार्यालय संवाददाता। मिलेनियम सिटी के दादी सती चौक और अंबेडकर चौक पर फ्लाईओवर निर्माण का कार्य शुरू करने में देरी की जा रही है। खास बात यह है कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने इन दोनों चौराहों पर फ्लाईओवर बनाने के लिए डेढ़ साल पहले मंजूरी प्रदान कर दी है। इसकी डीपीआर तैयार की जा चुकी है। सूत्रों की मानें तो फ्लाईओवर डिजाइन में दोबारा बदलाव की योजना बन रही है। 10 जुलाई, 2024 को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में जीएमडीए की बैठक हुई थी। इसमें जीएमडीए के तत्कालीन मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने इन दोनों चौराहों पर फ्लाईओवर निर्माण की आवश्यकता होना बताया था। बताया था कि इन चौराहों पर यातायात जाम लगता है, जिससे वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। जनहित को देखते हुए मुख्यमंत्री ने फ्लाईओवर के निर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.