पलामू, मार्च 1 -- विश्रामपुर,प्रतिनिधि। विश्रामपुर थाना में कार्यरत दो चौकीदार भिखारी मांझी व परीखा राम सेवानिवृत हो गए। थाना परिसर में रविवार को एक सादे समारोह का आयोजन कर दोनों चौकीदारों को सम्मान पूर्वक विदाई दी गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता थाना प्रभारी ऋषिकेश कुमार दुबे व संचालन सामाजिक कार्यकर्ता राजन पांडेय ने किया। पुलिस निरीक्षक रामशीष पासवान समेत सभी पुलिस पदाधिकारी,जवान व स्थानीय लोगों ने बारी - बारी से सेवानिवृत्त हुए भिखारी मांझी व परीखा राम को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। मौके पर नावाडीह ओपी प्रभारी चंदन कुमार,एसआई शैलश कुमार,एएसआई भगवान सिंह,विनोद कुमार,अखिलेश कुमार,ठाकुर दास महतो, मो. आलम शेख, अजय बक्सराय ,पंकज कुमार लाल, संजय उपाध्याय,सुरेश पाल,विनोद राम सहित कई पुलिस पदाधिकारी व जवान मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.