बगहा, फरवरी 16 -- रामनगर। भावल के इमलिया टोला में अर्जुन राम के बथान में गाय की चोरी के लिए घुसे दो चोरों को ग्रामीणों ने रंगेहाथ पकड़कर पुलिस को बुला कर सौंप दिया। घटना शनिवार की देर रात की हैं। इनकी पहचान सबेया देवराज गांव निवासी भुटु मियां 36 वर्ष और शहाबुद्दीन मियां 40 वर्ष के रूप में हुई है। इस सबंध में अर्जुन राम ने पुलिस को आवेदन सौंपा हैं। जिसमें बताया है कि शनिवार को वह लोग खाना खाकर सो गये थे। रात्रि लगभग दो बजे चोर गाय को खोल रहे थे। इसी दौरान उन लोगों की नींद खुल गई। निकल कर देखा तो यह लोग गाय की रस्सी खोल रहे थे। एक को मौके पर ही पकड़ लिया गया। जबकि दूसरा भागने लगा। जिसको खदेड़कर पकड़ा गया। यह दोनों पिकअप गाड़ी लेकर आये थे। जिसको दूर खड़ा कर दिए थे। हल्ला सुनकर चालक पिंकअप लेकर फरार होने में सफल रहा। इस घटना से गुस्साये ग्रामीणों न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.