काशीपुर, मई 24 -- काशीपुर। पुलिस ने दो अलग-अलग चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से नकदी और चोरी का सामान बरामद किया है। एसएसआई नवीन बुधानी ने बताया कि शिवनगर कॉलोनी निवासी ललित पुत्र रामशरण ने तहरीर देकर बताया था कि 4 मई की रात अज्ञात चोर उसके खोखे का ताला तोड़कर चार हजार रुपये की नकदी, 15-20 सिगरेट की डिब्बियां और आधार कार्ड चोरी कर ले गए थे। वहीं, दूसरे मामले में दिपेश जैन पुत्र सज्जन कुमार जैन ने विधाता मार्बल्स दुकान से 17 मई की रात काउंटर की दराज में रखे छह हजार रुपये, आधार कार्ड और ड्राइविंग लाइसेंस चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। यह भी पढ़ें- दो चोर गिरफ्तार, चोरी का सामान बरामद घटनाओं के खुलासे के लिए गठित पुलिस टीम ने मानपुर तिराहे के पास से पार्वती कॉलोनी निवासी सुमित और मोहल्ला का...