कन्नौज, जुलाई 1 -- कन्नौज। लूट डकैती चोरी जैसी संगीन वारदातों को अंजाम देने वाले गिरोह पर पुलिस ने नकेल कसी है। चोरी के आरोप में जेल में बंद गैंग के दो सदस्यों पर पुलिस ने गैंगस्टर के तहत कार्रवाई की है। शहर कोतवाल जितेंद्र प्रताप के मुताबिक 30 जून को गैंगचार्ट की जांच के दौरान जानकारी मिली कि तस्लीम पुत्र कल्लू निवासी मोहल्ला हम्मालीपुरा और उसका साथी अंकुर सैनी उर्फ अर्पित उर्फ बोरा निवासी हरदेवगंज, एक संगठित गिरोह के सदस्य हैं। दोनों अपने साथियों के साथ मिलकर आर्थिक लाभ के लिए चोरी जैसी वारदातों को अंजाम देते थे। पुलिस का कहना है कि इनके खिलाफ लोग भय के कारण आसानी से शिकायत या गवाही देने के लिए तैयार नहीं होते। ऐसा ही एक मामला 28 मई को सामने आया था, जब शहर के मोहल्ला हरदेवगंज निवासी डॉक्टर अरविंद कुमार दुबे के घर को इन लोगों ने निशाना ब...