सीतापुर, सितम्बर 18 -- ​सीतापुर। बिसवां पुलिस ने चोरी और नकबजनी के मामलों में शामिल अपराधियों पर शिकंजा कसते हुए गैंगेस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की है। थाना बिसवां पुलिस ने गिरोह के सरगना अर्जुन और उसके साथी कमलेश के खिलाफ यह कदम उठाया है। ​जांच में सामने आया कि ये दोनों आरोपी संगठित गिरोह बनाकर आर्थिक लाभ के लिए लगातार चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे। पुलिस ने इनके विरुद्ध गैंगेस्टर एक्ट का मामला दर्ज कर लिया है और इनकी अवैध रूप से अर्जित संपत्ति को जब्त करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। दोनों आरोपियों का पहले से ही आपराधिक इतिहास रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...