दो चोरों को पुलिस ने दबोचा, चोरी की रकम हुई बरामद
कानपुर, मई 15 -- शिवली, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र में दो अलग-अलग जगहों पर हुई चोरी की घटनाओं का शिवली पुलिस ने खुलासा करते हुए दो शातिर चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी के15 हजार रुपये बरामद किए। दोनों चोरों से पूछताछ के बाद उन्हें जेल भेज दिया गया। कोतवाली क्षेत्र के बलुआपुर गांव में संचालित उच्च प्राथमिक विद्यालय में बीती 26 फरवरी को शातिर चोरों ने खिड़की तोड़कर टैबलेट व बक्सों का ताला तोड़ एमडीएम के बर्तन व गैस सिलेंडर पार कर दिए थे। वहीं शिवली कस्बे के गांधीनगर मोहल्ले में रहने वाले कुशाग्र मिश्र के मेडिकल स्टोर से बीती 22 अप्रैल 2026 शटर तोड़कर अंदर घुसने के बाद गुल्लक में रखे 60 हजार रुपये और कास्मेटिक का समान समेत डीवीआर चोरी कर ले गए थे। पुलिस ने इनकी पहचान शिवा पुत्र चंद्रजीत व देवा पुत्र संतोष कुमार निवासी कांशीराम निवादा था...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.