गया, अप्रैल 13 -- गया जंक्शन पर आरपीएफ का ऑपरेशन यात्री सुरक्षा के तहत की गई कार्रवाई में यात्रियों का मोबाइल चोरी करने वाले एक अपराधी को रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया। जंक्शन के अप मेन लाइन के किनारे संदिग्ध अवस्था में घूम रहे एक युवक को पकड़कर तलाशी लेने पर उसके पास से दो चोरी के मोबाइल बरामद किए गए। पकड़े गए युवक ने अपना नाम मो जावेद शेख, पिता मो शबीर शेख निवासी रेलवे पुल पानी टंकी इकबाल नगर थाना कोतवाली जिला गया बताया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से दो मोबाइल फोन लॉक अवस्था में बिना सिम कार्ड के मिले। पूछताछ में गिरफ्तार युवक ने स्वीकार किया कि उसने किसी यात्री का मोबाइल रनिंग ट्रेन में चोरी किया और सिग्नल रेड होने पर ट्रेन से उतर गया। बरामद मोबाइल की अनुमानित कीमत करीब 20 हजार रुपये बताई जा रही है। मौके पर आवश्यक कागजी कार्रवाई के बाद आरो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.