दो चोरियों का खुलासा, नकदी, जेवर के साथ पकड़े गए दो आरोपी
कौशाम्बी, जून 10 -- मंझनपुर कोतवाली पुलिस ने चोरी की दो वारदातों का खुलासा कर दिया है। दो आरोपी पकड़े गए हैं। इनके कब्जे से पुलिस ने नकदी रुपया के अलावा चोरी का सामान भी बरामद किया है। पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपियों का चालान कर दिया है।जिला अस्पताल के समीप रिटायर्ड फौजी कृपाशंकर पांडेय मकान बनाकर रहते हैं। घर में शादी होने के कारण कृपाशंकर परिवार समेत अपने गांव उनौ चले गए थे। पांच जून की रात को चोर ताला तोड़कर उनके घर से नकदी समेत लाखों रुपये कीमत का जेवर आदि उठा ले गए थे। रिटायर्ड फौजी की पत्नी विष्णु देवी की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज किया था। इस मामले में पुलिस चोरों की तलाश में जुटी थी। बुधवार की रात संदिग्ध दशा में पुलिस ने रामपुर बसोहरा फ्लाईओवर के समीप से बाइक सवार दो लोगों को गिरफ्तार किया। पकडे़ गए लोगों ने अपनी पहचान नथन उर्फ पवन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.