बगहा, मार्च 12 -- बेतिया । जिला पदाधिकारी ने दो चिकित्सा पदाधिकारियों के पदस्थापन में बदलाव किया है। सूत्रों के अनुसार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हरनाटांड़, बगहा-2 में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. राजेश कुमार सिंह 'नीरज' को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बगहा-1 का प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी बनाया गया है। वहीं अनुमंडल पदाधिकारी अस्पताल बगहा में वरीय चिकित्सा पदाधिकारी के पद पर कार्यरत डॉ. कुमार विशुद्धानंद सिंह को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, हरनाटाड़, बगहा-2 का प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी नियुक्त किया गया है। इस आदेश की प्रतिलिपि संबंधित चिकित्सकों, सिविल सर्जन, अनुमंडल अस्पताल बगहा, क्षेत्रीय उपनिदेशक स्वास्थ्य सेवा तिरहुत प्रमंडल मुजफ्फरपुर सहित अन्य संबंधित अधिकारियों को भी भेजी है ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.