उरई, मार्च 9 -- कालपी, संवाददाता। कालपी तथा महेवा के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेलों का आयोजन किया गया। जिसमें चिकित्सकीय टीमों के द्वारा 122 मरीजों का उपचार करके बदलते मौसम में स्वस्थ रहने का परामर्श दिया गया।जिला प्रशासन के निर्देश पर नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र उदनपुरा कालपी में चिकित्साधिकारी डॉक्टर अमित पोरवाल की अध्यक्षता में आयोजित मेले में 82 मरीजों का इलाज किया गया। जिसमें 47 पुरुष तथा 35 महिला मरीज शामिल रहे। इस दौरान शुगर के 6 टेस्ट किए जबकि बुखार तथा स्किन के 8-8 मरीजों की जांच की गयी। महिला चिकित्सक डॉ रंजना सिंह ने परिवार कल्याण कार्यक्रमों तथा स्वास्थ्य के बारे में जानकारियां देते हुये जागरूक किया।प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र महेवा में चिकित्साधिकारी डॉ शेख शहरयार, कर्मचारियों मनीष कुमार, कमलेश ...