छपरा, अप्रैल 4 -- तरैया- पानापुर मुख्य सड़क पर फकुली गांव के समीप हुई घटना पानापुर, एक संवाददाता। तरैया- पानापुर मुख्य सड़क पर फकुली गांव के समीप शनिवार की सुबह दो चारपहिया वाहनों की आमने-सामने हुई टक्कर में एक वाहन पर सवार शिक्षक व चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के संबंध में बताया जाता है कि प्रखंड के उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भोरहा में प्राचार्या के पद पर पदस्थापित गीतांजलि कुमारी रोजाना की तरह अपने सैन्ट्रो कार से छपरा से विद्यालय आ रही थी। उस कार पर इस विद्यालय की शिक्षिका उर्मिला कुमारी, नगरा निवासी शिक्षक चंदन कुमार व दिघवा दुबौली के प्राथमिक विद्यालय में पदस्थापित शिक्षिका रिंकी कुमारी भी सवार थीं। जैसे ही वे फकुली गांव पहुँचे कि इस दौरान पानापुर से तरैया की तरफ जा रही एक क्रेटा कार से उनकी गाड़ी की जोरदार टक्कर हो गयी। टक्कर इतनी ...