दरभंगा, फरवरी 26 -- दरभंगा,। जनगणना-2027 का कार्य दो मई से शुरू होगा। दो चरणों में संपन्न होने वाली इस जनगणना का प्रथम चरण दो से 31 मई तक चलेगा, जबकि दूसरा चरण दो से 28 फरवरी 2027 तक चलेगा। जनगणना कार्य पूर्ण रूप से डिजिटल मोड में संपन्न होगा। डीएम कौशल कुमार ने बुधवार को प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि प्रथम चरण में मकान सूचीकरण का कार्य संपन्न होगा, जिसकी तैयारी शुरू कर दी गई है। इस चरण में दो से 31 मई तक प्रगणक घर-घर जाकर मकान सूचीकरण का कार्य करेंगे। यह पूर्ण रूप से डिजिटल मोड में संपन्न होगी। आंकड़ों का संग्रहण मोबाइल एप्प एवं सीएमएमएस पोर्टल के माध्यम से किया जाएगा। डीएम ने बताया कि भारत की जनगणना 2027 में स्वगणना का विकल्प दिया गया है। स्वगणना का कार्य 17 अप्रैल से एक मई तक की जायेगी, जिसमें जिला के निवासी स्वयं मोबाईल एप्प के माध्यम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.